
मुंबई। बॉलीवुड की कई फिल्मों में हिट आइटम गीत प्रस्तुत करने वाली अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान ने हैदराबाद में एक तेलुगू फिल्म के लिए आइटम गीत की शूटिंग की, लेकिन दक्षिण की फिल्मों में उनके इस पहले आइटम गीत का अनुभव अच्छा नहीं रहा।
मलाइका ने तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू के साथ एक आइटम गीत की शूटिंग की। मलाइका ने कहा कि आइटम गीत की शूटिंग के दौरान वे जो कुछ करती हैं, वैसा यहां नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि नृत्य के दौरान उनके साथ अभिनेता नजर नहीं आए। मलाइका ने कहा कि फिल्म दिल से और काल के लिए शाहरूख खान के साथ मैंने नृत्य किया था, लेकिन दक्षिण में ऐसा नहीं होता है। महेश के साथ शू¨टग के दौरान ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। हम एक ही सेट पर नृत्य कर रहे थे, लेकिन हम अलग-अलग थे। मलाइका शू¨टग के दौरान टीम से साथ-साथ नृत्य करने की गुजारिश की, लेकिन उन्हें कहा गया कि दक्षिण में ऐसा नहीं होता है। उन्होंने कहा कि मुझे यहां अपना काम करने के लिए कहा गया।