उबाऊ है बिग बॉस 2: रवि किशन

उबाऊ है बिग बॉस 2: रवि किशन

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन ने कहा कि बिग बॉस 2 नाम का रियलिटी शो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने में असफल रहा है क्योंकि शो के दौरान इसके सहभागी अपना वास्तविक चित्रण नहीं कर रहे हैं।

रवि ने कहा कि इस शो में सभी सहभागी अभिनय कर रहे हैं। वे लोग अपना असली रूप नहीं दिखा रहे हैं, जो रियलिटी शो की अवधारणा से बिलकुल अलग है। यह शो फिलहाल टेलीविजन पर प्रसारित किया जा रहा है। बिग बॉस के पहले भाग में हिस्सा ले चुके रवि किशन ने कहा कि यह शो अपना आकर्षण खो चुका है और पूरी तरह नकली मालूम पड़ता है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित