
मुंबई। तहान फिल्म से सुर्खियों में आए निर्देशक संतोष सिवन ने कहा है कि वे अपनी अगली फिल्म में जानवरों से संबंधित मुद्दे उठाएंगे।
तहान फिल्म में भी संतोष ने एक गधे के जरिए कहानी आगे बढ़ाई थी। उन्होंने कहा, मैंने गौर किया कि तहान फिल्म में गधे ने मानव चरित्र की तरह काम किया। मैं चाहता हूं कि गधे को लेकर एक फिल्म बनाई जाए।
संतोष ने कहा कि समाज में लोग गधा शब्द का प्रयोग अपमानजनकअर्थ में करते हैं लेकिन वास्तव में गधा काफी समझदार होता है। उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि समाज और हमारी फिल्मों में गधे के साथ वैसा व्यवहार नहीं किया जाता, जैसा घोड़े, कुत्ते और सांप के साथ किया जाता है।