मलाइका के बेटे को पसंद हैं कैट और करीना

मलाइका के बेटे को पसंद हैं कैट और करीना

मुंबई। अभिनेत्री कैटरीना कैफ को चाहने वालों में एक नाम और जुड़ गया है। उनका यह नया चाहने वाला कोई नहीं बल्कि मलाइका अरोड़ा खान का चार वर्षीय बेटा अरहान है। मलाइका ने बताया कि मेरे बेटे अरहान को कैटरीना से खास लगाव है। जब भी कैटरीना हमारे यहां आती हैं तो उस समय अरहान के लिए मेरा कोई महत्व नहीं रहता। मलाइका ने कहा कि उनके यहां मजाक में यह कहा जाता है कि अरहान को कैटरीना से प्यार हो गया है। उन्होंने कहा कैटरीना के बाद अरहान सबसे अधिक पसंद करीना कपूर को करता है। मलाइका ने कहा कि हाल ही में जब वे और अरबाज करीना से मुलाकात करने गए, तो वह देखकर हैरान रह गई कि खाने-पीने के मामले में नानुकुर कर उन्हें परेशान करने वाले अरहान ने बड़े इत्मीनान से वहीं खाना खाया, जो करीना ने आर्डर किया था और वह भी उनसे नजरें हटाए बगैर।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित