द्रोण में अभिषेक के पहनावे की हो रही है चर्चा

द्रोण में अभिषेक के पहनावे की हो रही है चर्चा

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की प्रदर्शित होने वाले फिल्म द्रोण की इन दिनों हर जगह चर्चा हो रही है। फिल्म में अभिषेक के पहनावा भी इन दिनों सुर्खियों में है। द्रोण में अभिषेक एक सुपरहीरो के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में उनके पहनावे को डिजाइन अनिता श्राफ अदजानिया और गौरव गुप्ता ने किया है। डिजानरों का कहना है कि अभिषेक का पहनावा दूल्हों द्वारा पहने जाने वाली पारंपरिक पोषाक से प्रभावित है।

फिल्म में अभिषेक के पास कई जादुई शक्तियां होती है। वे फिल्म में एक राज परिवार से ताल्लुक रखते हैं। अनिता ने बताया कि फिल्म में अभिषेक सिर पर जो पगड़ी लगाते हैं वह राजस्थानी पहनावे से जुड़ी है। उन्होंने बताया कि शेरवानी से भी अभिषेक का पहनावा काफी मिलता है। द्रोण फिल्म में अभिषेक की अंगरक्षक का किरदार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा निभा रही है। उनके पहनावे को लेकर भी चर्चा हो रही है। यह फिल्म दो अक्टूबर को प्रदर्शित होने वाली है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित