
मुंबई। कुछ समय पहले अपनी बाजू पर शेर का टैटू गुदवा चुके बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त अब दो टैटू और गुदवाने जा रहे हैं। संजय इस बार अपनी छाती पर एक शेर का टैटू बनवा रहे हैं। दूसरे टैटू के रूप में वे अपनी बाजू पर जापानी भाषा में सम्मान शब्द गुदवा रहे हैं।
हकीम आलिम्स सैलून के टैटू विशेषज्ञ विश्वास दार्वेकर ने बताया कि संजय शेर का एक और टैटू बनवाना चाहते थे, लेकिन वह उन्होंने पहले से ही गुदवा रखा था। इसलिए हम दोनों ने मिलकर तय किया कि इस बार शेर कुछ बड़ा बनाया जाएगा और उसमें रंगों का भी इस्तेमाल होगा। दार्वेकर ने बताया कि इसके अलावा वे अपनी बाजू पर जापानी भाषा में सम्मान शब्द गुदवा रहे हैं। यह टैटू छोटा और साधारण होगा। इसके अलावा दार्वेकर उनके पुराने टैटू में भी कुछ बदलाव लाएंगे। यह बात ज्यादा लोग नहीं जानते कि अभिनेता सैफ अली खान का करीना टैटू भी दार्वेकर ने ही गोदा है।