
नई दिल्ली। अभिनेता रुसलान मुमताज को जानने वाले उनकी दरियादिली और दोस्ताना रवैये की तारीफ करते नहीं थकते। अब फिल्म निर्देशक सतीश कौशिक भी उनके दोस्ताना रवैये के मुरीद हो गए हैं। पिछले दिनों रुसलान अभिनीत सतीश कौशिक की फिल्म तेरे संग की शूटिंग के लिए फिल्म की पूरी टीम डलहौजी में थी। डलहौजी के खूबसूरत नजारों के बीच कई दृश्य फिल्माए जाने थे। इस क्रम में फिल्म से जुड़े लोगों को पहाड़ी पर 20 मीटर की ऊंचाई तय करनी थी। कौशिक अस्थमा के मरीज होने के चलते इतनी ऊंचाई पर चढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे, लेकिन रुसलान का साथ उनको मिला तो उन्होंने इस ऊंचाई पर भी शूटिंग पूरी कर ली। आखिर सतीश को यह कहना ही पड़ा कि साथी हो तो रुसलान जैसा।