स्कारलेट के कायल हुए राहुल

स्कारलेट के कायल हुए राहुल

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता राहुल बोस एक ही मुलाकात में हॉलीवुड की अदाकारा स्कारलेट जोहांसन के कायल हो गए। अब वे स्कारलेट के कसीदे पढ़ने लगे हैं।

दोनों की मुलाकात न्यूयार्क में ऑक्सफेम चैरिटी समारोह के दौरान हुई थी, जहां स्कारलेट ने सामाजिक कार्यों के लिए धन जुटाने में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। दोनों ही सेलिब्रेटी ऑक्सफेम के ब्रांड अंबेस्डर हैं। राहुल ने कहा कि सामाजिक कार्योमें स्कारलेट की भागीदारी देखकर वे उनके मुरीद हो गए हैं। समारोह में राहुल की शॉर्ट फिल्म भी दिखाई गई। उनकी यह फिल्म गरीब बच्चों पर आधारित है, जो स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। राहुल ने कहा कि वे स्कारलेट के साथ मिलकर विभिन्न सरकारों से ज्यादा से ज्यादा अनुदान देने की अपील करेंगे।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:3
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित