
मुंबई। बॉलीवुड को धूम और धूम 2 फिल्में देने वाले निर्देशक संजय गढवी ने अपनी नई फिल्म किडनेप के अभिनेता इमरान खान की प्रशंसा करते हुए उन्हें फिल्म के लिए बोनस कहा है। किडनेप में इमरान मुख्य भूमिका में हैं। वहीं फिल्म में संजय दत्त और मिनीषा लांबा भी नजर आएंगी।
गढवी ने कहा कि हमारे लिए इमरान बोनस की तरह हैं। मैंने कभी ऐसा नहीं सोचा था कि इमरान कम समय में ही लोकप्रिय हो जाएंगे। गढवी ने कहा कि जब उन्होंने अपनी फिल्म के लिए इमरान को लेने का निर्णय लिया तो उस समय उन्हें यह नहीं पता था कि वे जाने तू या जाने ना फिल्म में भी काम कर रहे हैं। गढवी ने कहा कि पहली ही फिल्म से इमरान की पहुंच घर-घर तक हो गई। उन्होंने कहा कि किडनेप फिल्म में इमरान के कंधे पर उसी तरह का भार है जैसा जंजीर फिल्म में अमिताभ बच्चन पर था। फिल्म में अभिनेता संजय दत्त मिनीषा के पिता का किरदार निभा रहे हैं।