आठ फिल्मोत्सवों में तहान आमंत्रित

आठ फिल्मोत्सवों में तहान आमंत्रित

मुंबई। उग्रवाद प्रभावित कश्मीर में आठ साल के बालक की रोचक यात्रा को दर्शाने वाली सिनेमेटोग्राफर से निर्देशक बने संतोष सिवन की फिल्म तहान को आठ फिल्मोत्सवों में आमंत्रित किया गया है।

प्रोडक्शन हाउस आई ड्रीम प्रोडक्श्नस ने बताया कि फिल्म 22 अक्टूबर से आरंभ हो रहे प्रतिष्ठित रोम इंटरनेशनल फैस्टिवल एम्सटरडम में सिनेकिड इंटरनेशन फिल्म फैस्टिवल, अक्टूबर 23 ब्राजील में अमेजोनास फिल्म फैस्टिवल, 11-15 नवंबर दुबई इंटरनेशनल फैस्टिवल, दिसंबर 2008 और स्टाक होम इंटरनेशनल फैस्टिवल मार्च 2009 में प्रतियोगिता वर्ग के लिए चुनी गई है। विज्ञप्ति में बताया गया कि तहान को पुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव दक्षिण कोरिया 8 अक्टूबर, बीएफआई लंदन अंतरराष्ट्रीय फैस्टिवल 15-30 अक्टूबर और अमेरिका में पाम स्प्रिंग इंटरनेशनल फैस्टिवल के लिए भी आमंत्रित किया गया है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित