बिल्लो को लगे पंख

बिल्लो को लगे  पंख

नई दिल्ली। बिल्लो रानी यानी बिपाशा बसु अपनी अदाओं का जादू बिखेरने लिए एक बार फिर तैयार हैं। निर्माता संजय गुप्ता की फिल्म पंख में वे एक 20 वर्षीय लड़के की काल्पनिक प्रेमिका की भूमिका में हैं। इस फिल्म के निर्देशक सुदिप्तो चक्रवर्ती हैं।

पंख में बिपाशा जेरी नामक जिस लड़के की प्रेमिका बनी हैं, उसे अपनी पहचान का अहसास नहीं है। जब उसके जीवन में बिपाशा काल्पनिक प्रेमिका के रूप में आती हैं, तो उसे अपनी असली पहचान का अहसास होता है। सुदिप्तो का कहना है कि इस फिल्म में बिपाशा के लुक और कपड़ों को लेकर डिजाइनर रॉकी एस. और गविन मिग्वेल ने काफी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि फिल्म में बिपाशा ने अपनी भूमिका बड़ी खूबसूरती से निभाई है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(6) वोट का औसत

average:4
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित