उम्र के इस पड़ाव पर भी व्यस्त हैं देव आनंद

उम्र के इस पड़ाव पर भी व्यस्त हैं देव आनंद

मुंबई। शुक्रवार को अपना 85वां जन्मदिन मना रहे बॉलीवुड अभिनेता-निर्माता-निर्देशक देव आनंद लंदन जाने से एक दिन पहले पार्टी करने के मूड में दिखे। आनंद ने कहा कि शुक्रवार को मैं अपने स्टूडियो में ही रहूंगा और इंडस्ट्री के सभी दोस्त मुझे शुभकामनाएं देने पहुंचेंगे। इस अवसर पर पार्टी की योजना तो नहीं है, लेकिन आनंद कहते हैं कि जितने लोग मुझसे मिलने पहुंचेंगे, उससे वहां का माहौल एक पार्टी की तरह ही हो जाएगा।

शनिवार को आनंद अपनी पुस्तक रोमांसिंग विद लाइफ के अंतरराष्ट्रीय अंक के सिलसिले में लंदन जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मेरी जिंदगी का सबसे सुंदर पल होगा। लंदन से 5 अक्टूबर को वापिस लौटने के बाद वे अपनी अगली फिल्म चार्जशीट की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे। वे इस फिल्म का निर्देशन करने के साथ ही इसमें अभिनय भी कर रहे हैं। वे कहते हैं कि लंदन से लौटने के बाद अपनी फिल्म के लिए मैं आशा भोंसले का एक गाना रिकॉर्ड करूंगा। उसके बाद अगली शूटिंग के लिए पंचगनी जाऊंगा।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित