
नई दिल्ली। दूरदर्शन कार्टून नेटवर्क तथा पोगो पर लोकप्रिय बाल कार्यक्रम गली गली सिम सिम केप्रसिद्घ कार्टून चरित्र चमकी को जासूस का रूप देकर अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्म द्रोण को बच्चों के बीच लोकप्रिय बनाया जा रहा है। फिल्म द्रोण को बच्चों के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए कुछ मिनटों का कार्यक्रम तैयार किया गया है, जिसमें कठपुतली चमकी को एक जासूस की शक्ल प्रदान की गई है।
चमकी फिल्म के अभिनेता अभिषेक बच्चन से द्रोण और अभिषेक के बारे में कुछ प्रश्न पूछती है। चमकी से मुलाकात पर अभिषेक बच्चन ने कहा कि वह जासूस के रूप में चमकी से मिलकर मंत्रमुग्ध है। उन्होंने कहा कि वह इसके जरिए बच्चों से सीधा संवाद स्थापित कर पाएगें। कार्यक्रम में अभिषेक चमकी को बताते हैं कि फिल्म में उनका किरदार आदित्य का है। आदित्य को जब अपनी उत्पत्ति का पता चलता है, तो बुरी शक्तियों से मुकाबला करने के लिए द्रोण बन जाता है। इस कार्यक्रम में अभिषेक चमकी को अपने निजी जीवन के बारे में भी बताते हैं।