शबाना को मिलेगा राष्ट्रीय एकता के लिए पुरस्कार

शबाना को मिलेगा राष्ट्रीय एकता के लिए पुरस्कार

गुवाहाटी। असम सरकार ने जानी मानी फिल्म अभिनेत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता शबाना आजमी और प्रतिष्ठित पत्रकार शेखर गुप्ता को राष्ट्रीय एकता के लिए वर्ष 2006-07 तथा 2007-08 का फ खरूद्दीन अली अहमद पुरस्कार देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री तरुण गोगोअी ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की।

उन्होंने कहा कि गुप्ता एवं आजमी का चयन लोगों में मेलमिलाप बढ़ाने के लिए किए गए उनके कार्यो के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी 19 अक्टूबर को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल राज्य के दौरे के दौरान उन्हें यह पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगी। पुरस्कार के तहत दो-दो लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित