पानी के अंदर शूटिंग करेंगे जाएद खान

पानी के अंदर शूटिंग करेंगे जाएद खान

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता जाएद खान पहली बार पानी के अंदर एक गीत दृश्य में नजर आएंगे। ब्लू फिल्म में जाएद ये करामात करते नजर आएंगे। वे इन दिनों बैंकाक में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में समुद्र की गहराई में गीत की शूटिंग आजतक नहीं की गई है। जाएद ने बताया कि ब्लू में समुद्र की गहराई में गीत के दृश्य में फिल्म के कलाकार नजर आएंगे।

ब्लू में जाएद के अलावा अभिनेता संजय दत्त, अक्षय कुमार, लारा दत्ता, कैटरीना कैफ भी समुद्र की गहराई में एक दृश्य में नजर आएंगे। जहां जाएद फिल्म के इस दृश्य को लेकर बेहद रोमांचित हैं, वहीं बैंकाक में इस समय लगातार हो रही बारिश से परेशान हैं। जाएद ने कहा कि बारिश के कारण हम कई काम समय से नहीं पा रहे हैं। हम यहां हर रोज अपना कीमती समय बर्बाद कर रहे हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:3
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित