
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ईएमआई फिल्म में ऋण उगाही करने वाले एक एजेंट सत्तारभाई का किरदार निभा रहे हैं। यह किरदार असल जिंदगी के एक एजेंट के जीवन पर आधारित है। संजय ने इसके लिए ऋण उगाही करने वाले एक एजेंट के साथ अधिक से अधिक समय बिताया। फिल्म की सह निर्माता एकता कपूर ने बताया कि फिल्म में संजू सर का चरित्र असल जिंदगी के एक एजेंट की जिंदगी पर आधारित है।
फिल्म में जिस एजेंट का किरदार संजय निभा रहे हैं उसकी पहचान फिलहाल छुपाई जा रही है। एकता के साथ फिल्म का निर्माण कर रहे अभिनेता सुनील शेट्टी ने बताया कि वे फिलहाल असली सत्तारभाई के बारे में कुछ नहीं बताएंगे। संजय भी ईएमआई फिल्म में अपने नए रूप को लेकर बेहद उत्साहित हैं।