
मुंबई। अभिनेता से निर्देशक बने अतुल अग्निहोत्री के अनुसार अपनी आगामी फिल्म हैलो की कहानी की मांग को ध्यान में रखकर ही उन्होंने अपने साले व बॉलीवुड स्टार सलमान खान को इसमें लिया। चेतन भगत की पुस्तक वन नाइट एट द कॉल सेंटर की कहानी पर आधारित इस फिल्म में सलमान एक सुपरस्टार की भूमिका में हैं।
अतुल ने कहा कि सलमान इस फिल्म में चेतन भगत की पुस्तक के मुख्य चरित्र का किरदार निभा रहे हैं, जो एक लेखक है, लेकिन हमने सलमान को एक फिल्म स्टार के रूप में ही दिखाया है। वे कहते हैं कि सलमान की व्यावसायिक महत्ता को देखकर मैंने उन्हें अपनी फिल्म में नहीं लिया है, बल्कि मेरी कहानी को उनकी तरह ही किसी सुपरस्टार की जरूरत थी, इसलिए इस फिल्म में मैंने उन्हें लिया। वर्ष 2004 में रिलीज फिल्म दिल ने जिसे अपना कहा के बाद आगामी 10 अक्टूबर को रिलीज हो रही हैलो अतुल की दूसरी निर्देशित फिल्म है।