आदित्य के लिए होगी किडनैप की विशेष प्रदर्शनी: संजय गढ़वी

आदित्य के लिए होगी किडनैप की विशेष प्रदर्शनी: संजय गढ़वी

मुंबई। यशराज फिल्म्स के लिए निर्देशक संजय गढ़वी बृहस्पतिवार को रिलीज हो रही अपनी फिल्म किडनैप की विशेष प्रदर्शनी का आयोजन करेंगे।

यशराज की धूम श्रृंखला की जबरदस्त कामयाबी के बाद एक बार संजय उनके साथ मिलकर काम करते दिखेंगे, जो पूरी तरह से चोपड़ा की फिल्म होगी।

इमरान खान अभिनीत फिल्म किडनैप से संजय को काफी उम्मीदें हैं। वे अपने गुरु आदित्य चोपड़ा को यह फिल्म दिखाना चाहते हैं। संजय ने कहा, फिल्म से जुड़े लोगों के लिए इसकी प्रदर्शनी की जाएगी। उसके बाद मैं यशजी और आदि (आदित्य) के लिए इसकी विशेष प्रदर्शनी का आयोजन करूंगा।

संजय के अनुसार, फिल्म की पहली सीडी मैं उन्हें ही दूंगा। आज मैं जो भी हूं, उनकी ही बदौलत हूं। मैं लगातार उनके संपर्क में रहता हूं। वे भी अपनी हर फिल्म की सीडी मुझे जरूर भेजते हैं। इमरान के अलावा इस फिल्म में संजय दत्त और मिनीषा लांबा ने भी अभिनय किया है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित