अमिताभ को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

अमिताभ को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

मुंबई। अभिनेता अमिताभ बच्चन को धमकी भरा एसएमएस भेजकर 25 करोड़ रुपये और एक फिल्म में भूमिका की मांग करने वाले युवक को राजस्थान में आज गिरफ्तार कर लिया गया।

देवी सिंह राजपुरोहित को जालौर से मुंबई अपराध शाखा के अधिकारियों ने 26 सितंबर को अमिताभ बच्चन को धमकी भरा संदेश भेजकर 25 करोड़ रुपये की मांग करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

संयुक्त पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया ने कहा कि एसएमएस में राजपुरोहित ने बच्चन से कहा था कि रुपये भुगतान न करने की स्थिति में उनके पास जीने के लिए सिर्फ तीन दिन हैं। राजपुरोहित ने पुलिस से कहा कि उसने अभिषेक बच्चन के डुप्लीकेट के रूप में जल्द ही रिलीज होने जा रही फिल्म द्रोण के कुछ दृश्यों में शाट दिए हैं। मारिया ने कहा कि राजपुरोहित के अनुसार उसके कई ग्रामवासियों ने उससे कहा कि वह अभिषेक की तरह दिखता है और उसे फिल्मों में अभिनय शुरु करना चाहिए।

राजपुरोहित ने इससे पहले अभिषेक एवं ऐश्वर्या की शादी और बच्चन की मां तेजी बच्चन की मौत के समय भी अमिताभ को एसएमएस भेजा था और अपने संदेश में अमिताभ बच्चन से बॉलीवुड की फिल्म में भूमिका की मांग की थी लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसने धमकी भरा संदेश भेज दिया।

मारिया ने कहा कि राजपुरोहित अपने मोबाइल फोन से संदेश भेजता था जिसके माध्यम से पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित