
नई दिल्ली। एकता कपूर के धारावाहिक कहानी हमारे महाभारत की में दुर्योधन की भूमिका निभाने वाले मॉडल से अभिनेता बने आर्यन वैद्य अब रियलिटी शो ह्वाट ए लाइफ! में मेजबानी कर रहे हैं।
जी म्यूजिक के साप्ताहिक शो ह्वाट ए लाइफ! की शूटिंग बॉलीवुड कलाकारों की पसंदीदा हॉलीडे स्पॉट गोवा में की गई है, जिसका प्रसारण रविवार से शुरू किया गया है। इस शो के जरिए बॉलीवुड के चर्चित कलाकारों की आरामतलब जीवनशली, पसंदीदा रेस्टोरेंट और स्टाइल को आर्यन दर्शकों तक पहुंचाएंगे।
आर्यन ने एक बयान जारी करते हुए कहा, मुझे पहली बार ऐसे शो का हिस्सा बनने का मौका मिला है। मेरे लिए यह गोवा में वक्त बिताने का एक सुनहरा मौका था। शो में अपने लुक और स्टाइल को लेकर भी मैं बेहद उत्साहित हूं।