फिर से अभिनय करना चाहती है नंदिता

फिर से अभिनय करना चाहती है नंदिता

नई दिल्ली। फिराक फिल्म के जरिए निर्देशन की दुनिया में कदम रखने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री नंदिता दास का कहना है फिल्म निर्माण उनके जीवन की अब तक सबसे खराब चुनौती था और अब वे फिर से अभिनय की दुनिया में लौट जाना चाहती हैं।

नंदिता ने कहा कि फिल्म निर्देशन मेरे लिए सबसे खराब चुनौती रही। इसे लिखने और मूर्त रूप देने में मुझे करीब दो साल लग गए। दरअसल पिछले साल मैं इतनी व्यस्त रही, मानो वह मेरे लिए कभी रहा ही नहीं। अभिनय के लिए कई पुरस्कार जीत चुकी नंदिता का कहना है कि उनका फिर से फिल्म निर्देशन करने का तत्काल कोई इरादा नहीं, वे अब अभिनय की दुनिया में लौट जाना चाहती हैं। नंदिता ने कहा कि मुझे लगता है कि निर्देशन में इतना समय देना पड़ता है कि मैं इसे दोबारा जल्द तो नहीं करना चाहूंगी। मैं फिर से अभिनय करना चाहूंगी।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित