भोजपुरी से ज्यादा हिंदी फिल्में करेंगे रवि किशन

भोजपुरी से ज्यादा हिंदी फिल्में करेंगे रवि किशन

मुंबई। श्याम बेनेगल की वेलकम टू सज्जनपुर में अभिनय के बाद भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन अब अपना पूरा ध्यान बॉलीवुड फिल्मों की ओर देना चाहते हैं। भोजपुरी फिल्म की दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले कलाकार रवि ने कहा कि अब हिंदी फि ल्मों के लिए वे ज्यादा से ज्यादा वक्त निकालना चाहते हैं और इसके लिए वे भोजपुरी फिल्में कम कर देना चाहते हैं।

रवि ने कहा कि पहले साल में मैं 12 भोजपुरी फिल्में करता था, लेकिन अब केवल चार करूंगा। बॉलीवुड में अपनी दमदार एंट्री को लेकर रवि खुश दिख रहे हैं। वे कहते हैं कि बॉलीवुड फिल्मों के दर्शक ज्यादा हैं। क्षमता दिखाने का यह सही मंच है और मैं इसका पूरा फायदा उठाऊंगा। छोटे-मोटे किरदार करके इंडस्ट्री में 19 वर्ष गुजार चुके रवि ने वर्ष 1990 में उधार की जिंदगी से बॉलीवुड में कदम रखा था।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित