प्रियंका व शाहिद के साथ दिखेंगे अमोल गुप्ते

प्रियंका व शाहिद के साथ दिखेंगे अमोल गुप्ते

मुंबई। तारे जमीं पर की पटकथा तैयार करने वाले लेखक-अभिनेता अमोल गुप्ते फिल्म कमीने में प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर के साथ अभिनय करेंगे।

अमोल ने कहा कि किसी दूसरे निर्देशक के साथ सेट पर होना अच्छा लगता है। कमीने में मैं खलनायक की भूमिका निभा रहा हूं। इस फिल्म में अमोल एक साजिशकर्ता के किरदार में हैं, लेकिन वे समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर निर्देशक विशाल भारद्वाज ने इस किरदार के लिए उन्हें क्यों चुना? बहुत कम दर्शक जानते हैं कि अमोल ने वर्ष 1980 में रिलीज हुई दयाल निहलानी की फिल्म गुरु दक्षिणा में मुख्य भूमिका निभाई है। वे आठ साल तक फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीटयूट ऑफ इंडिया की कैंपस फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित