पूसान फिल्म महोत्सव की ज्यूरी में संतोष सीवान

पूसान फिल्म महोत्सव  की ज्यूरी में संतोष सीवान

बूसान। एशिया के एक शीर्ष फिल्म महोत्सव की शुरूआत बृहस्पतिवार को दक्षिण कोरिया में हुई। 13वें पूसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 60 देशों की 316 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही 84 फिल्मों का व‌र्ल्ड प्रीमियर भी किया जाएगा। समारोह की शुरूआत कजाक निर्देशक रुस्तम अब्द्राशेव की द गिफ्ट टू स्टालिन से होनी है।

महोत्सव में विजेताओं का चयन करने के लिए ज्यूरी में भारतीय निर्देशक संतोष सीवान के साथ ईरानी निर्देशक समीरा मखमलबाफ डेनिश-फ्रेंच अभिनेत्री अन्ना कैरीना, दक्षिण कोरियाई अभिनेत्री ली य्वा-सी और जर्मन निर्माता कर्ल बामगार्टनर हैं। समारोह में दिए जाने वाले एशियन फिल्ममेकर आफ द ईयर के लिए कजाक निर्माता गुलनारा सार्सेनोवा को चुना गया है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित