मुंबई में आयोजित होगा गोवा फेस्टिवल 2008

मुंबई में आयोजित होगा गोवा फेस्टिवल 2008

मुंबई। गोवा पर्यटन विभाग 5 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक मुंबई में गोवा फेस्टिवल का आयोजन करेंगा। गोवा पर्यटन विभाग के निदेशक इल्विस गोम्स ने मुंबई में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुंबई में इक्कीस दिन तक चलने वाले गोवा फेस्टिवल में मुंबईवासी गोवा के साहित्य, कला, संस्कृति, खान-पान, खेल एवं संगीत को करीब से जान सकेंगे। मुंबई में इस फेस्टिवल को आयोजित करने का हमारा उद्देश्य मुंबई के लोगों को गोवा की खूबियों से परिचित कराना है। हम चर्चगेट से लेकर बोरीवली के बीच विशेष स्थानों पर प्रतिदिन कुछ खास आयोजन करेंगे, ताकि क्षेत्र विशेष के लोग अपने क्षेत्र में गोवा का आनंद ले सकें।

यहां इल्विस गोम्स ने अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर को गोवा की बेटी कहते हुए उन्हें गोवा फेस्टिवल का ब्रांड अंबेसडर घोषित किया। उल्लेखनीय है, प्रेस वार्ता में भारतीय पर्यटन विभाग की रीजनल डायरेक्टर सुजाता ठाकुर भी मौजूद थीं। उन्होंने गोवा पर्यटन विभाग की इस पहल पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मुंबईवासियों के लिए निश्चित ही अक्टूबर का महीना अविस्मरणीय होगा। गोवा हमेशा से देश-विदेश के सैलानियों का खास आकर्षण रहा है। उम्मीद है कि गोवा पर्यटन विभाग की यह पहल पर्यटकों को आकर्षित करने में सफल होगी।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:2
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित