तकनीकी विशेषज्ञों की मांग जायज: सोहेल

तकनीकी विशेषज्ञों की मांग जायज: सोहेल

मुंबई। निर्माता-निर्देशक-अभिनेता सोहेल खान ने हड़ताल पर बैठे बॉलीवुड और टेलीविजन के तकनीकी विशेषज्ञों का पक्ष लेते हुए कहा कि उनकी मांग जायज है। बुधवार को सोहेल ने कहा कि अन्य निर्माताओं के बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता लेकिन मैं इन तकनीकी विशेषज्ञों व अन्य सभी लोगों के साथ हूं। मैं उनकी मांगों का भी समर्थन करता हूं क्योंकि मैं जानता हूं कि वे मुझसे कुछ गलत नहीं मांगेंगे।

बुधवार को बॉलीवुड व टेलीविजन उद्योग के लगभग 1,40,000 तकनीकी विशेषज्ञों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर अभूतपूर्व विकास के लिए असहयोग आंदोलन शुरू किया था, जिसे निर्माताओं के संघ ने अवैध बताया है। लंबे समय से फिल्म उद्योग से जुड़े सोहेल मानते हैं कि तकनीकी विशेषज्ञों और अन्य कार्यकर्ता इससे बेहतर समझौते के हकदार हैं। अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों ने भी इन कार्यकर्ताओं के पक्ष में अपनी बात कही है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित