लारा के लिए हॉलीवुड की मेकअप आर्टिस्ट

लारा के लिए हॉलीवुड की मेकअप आर्टिस्ट

मुंबई। हॉलीवुड की मशहूर मेकअप आर्टिस्ट निकोलेता स्कार्लटॉस के काम से बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता बेहद प्रभावित दिखती हैं। स्कार्लटॉस ने फिल्म ब्लू में लारा को विशेष तरह का लुक देने का काम किया है। स्कार्लटॉस ने हॉलीवुड की फिल्म पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन में अभिनेत्री केरा नाइटली को लुक दिया था, जिसे खूब सराहा गया था। लारा के मेकअप को निखारने में उनका सहयोग क्लैरेबेल स्लैधाना ने किया है। लारा ने कहा कि वह स्कार्लटॉस और स्लैधाना ने उनके मेकअप और बालों को लेकर बेहतरीन काम किया है और उनके काम से वे बेहद प्रभावित हैं।

उनका कहना है कि उन्होंने फिल्म में पानी के भीतर स्टंट किया है जो उनके लिए कभी न भूलने वाला अनुभव है। फिल्म में लारा के अलावा अक्षय कुमार, संजय दत्त और कैटरीना कैफ भी हैं। श्री अष्टविनायक के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्देशक ऐड फिल्ममेकर एंथेनी डिसूजा हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित