
नई दिल्ली। शाहरुख खान की रेड चिलीज इंटरटेनमेंट ने जिंगल लेखक अनुजा चौहान की किताब द जोया फैक्टर को फिल्माने के अधिकार खरीद लिए हैं।
यह किताब एक विज्ञापन कार्यकारी और काल्पनिक भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के बीच प्रेम कहानी पर आधारित है। इस किताब को हार्पर कालिंस इंडिया ने अगस्त में प्रकाशित किया था और अब तक इसकी 20 हजार प्रतियां बिक चुकी हैं। हार्पर कालिंस इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी.एम सुकुमार ने बताया कि इस किताब पर आधारित फिल्म का निर्माण किया जाएगा। चौहान अपनी किताब के रजतपट पर आने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।