कर्ज में मुझसे ज्यादा उपयुक्त होते रणबीर: हिमेश

कर्ज में मुझसे ज्यादा उपयुक्त होते रणबीर: हिमेश

मुंबई। अस्सी के दशक की सुपरहिट फिल्म कर्ज के रीमेक में मुख्य भूमिका निभाने वाले संगीतकार और गायक से अभिनेता बने हिमेश रेशमिया का मानना है कि रणबीर कपूर इस भूमिका के लिए अधिक उपयुक्त साबित होते और इससे बाक्स आफिस पर सफलता की संभावना भी बढ़ती।

हिमेश ने फिल्म के नायक मोंटी की भूमिका निभाई है। सुभाष घई की मूल कर्ज में यह भूमिका रणबीर के पिता ऋषि कपूर ने निभाई थी। हिमेश ने कहा कि रणबीर को अभी-अभी सफलता मिली है, इसलिए मुझे लगता है कि वह इस भूमिका के लिए अधिक उपयुक्त होते। अगर वे होते तो फिल्म रिलीज होने से पहले ही सुपरहिट हो जाती। हिमेश ने रणबीर की अभिनय क्षमता की तारीफ करते हुए कहा कि बचना ए हसीनों में उन्होंने शानदार अदाकारी की है। क्योंकि अभिनय तो उन्हें विरासत में मिला है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:4.5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित