
जयपुर। विख्यात गजल गायिका पीनाज मसानी बिहार बाढ़ पीडि़तों की सहायतार्थ मंगलवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में महाराणा प्रताप सभागार में गजल एवं गीत प्रस्तुत करेंगी। आजनेय क्रिएशन्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रेयांस शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल एस के सिंह होंगे।
उन्होंने बताया कि राज्य के सार्वजनिक निर्माण मंत्री राजेन्द्र राठौड़, शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ एवं महापौर अशोक परनामी विशिष्ट अतिथि होंगे। शर्मा ने बताया कि आजनेय क्रिएशन्स द्वारा बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।