किडनैप में केवल इमरान पर फोकस गलत: गढ़वी

किडनैप में केवल इमरान पर फोकस गलत: गढ़वी

मुंबई। हाल ही में प्रदर्शित किडनैप फिल्म के प्रोमोशन में अभिनेता इमरान खान को ही ज्यादा महत्व दिए जाने को फिल्म निर्देशक संजय गढ़वी गलत मानते हैं। किडनैप में इमरान के अलावा अभिनेता संजय दत्त भी हैं। गढवी ने बताया कि फिल्म में दोनों अभिनेताओं का विशेष महत्व है। गढवी ने कहा कि फिल्म के प्रोमोशन में सभी को समान अवसर दिए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि उद्योग चढ़ते सूरज को सलाम करता है। हालांकि इस संबंध में संजय ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। गौरतलब है कि संजय इन दिनों अफ्रीका में दोस्तों के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(9) वोट का औसत

average:3.555556
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित