इमरान की मदद से मिनिषा ने घटाया वजन

इमरान की मदद से मिनिषा ने घटाया वजन

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री मिनिषा लांबा के अनुसार फिल्म किडनैप की शूटिंग के दौरान वजन घटाने में अभिनेता इमरान खान ने भी उनकी काफी मदद की। इस फिल्म में मिनिषा को बिकनी में एक दृश्य फिल्माना था जिसके लिए वजन घटाना बेहद जरूरी था।

मिनिषा ने कहा कि इमरान ने वजन कम करने में मेरी काफी मदद की थी। शूटिंग के दौरान मैं ज्यादातर प्रोटीनयुक्त भोजन ही करती थी, जबकि इमरान घर का बना स्वादिष्ट कीमा लेकर आते थे। कीमा देखकर मैं खुद को रोक नहीं पाती थी। तब इमरान ने मेरे सामने खाना छोड़ दिया। वे मुझसे दूर जाकर एक कोने में बैठते थे। इससे खुद पर नियंत्रण रखने में मुझे आसानी होती थी। किडनैप में मिनिषा ने संजय दत्त की 17 वर्षीया पुत्री का किरदार निभाया है, जिसका अपहरण हो जाता है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:3.75
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित