दलेर महेंदी को जरदारी का निमंत्रण

दलेर महेंदी को जरदारी का निमंत्रण

मुंबई। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने शांति और सहिष्णुता के दूत के रूप में दलेर मेहंदी को पाकिस्तान आने का निमंत्रण दिया है। पाकिस्तान की ओर से यह सम्मान पाने वाले दलेर पहले भारतीय कलाकार हैं।

पाकिस्तानी राष्ट्रपति द्वारा दिए गए इस सम्मान से दलेर मेंहदी काफी रोमांचित हैं। वे कहते हैं,मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। शुक्रगुजार हूं कि मुझे मानवता का संदेश देने का ये अवसर मिला है। पाकिस्तान के माननीय राष्ट्रपति से मिलने के लिए मैं उत्सुक हूं। उन्हें बिस्मिल्लाह एलबम के रूप में सुरीली भेंट देना चाहता हूं। उल्लेखनीय है कि दलेर की इस पाकिस्तान यात्रा के दौरान ही उनके नए म्यूजिकल एलबम बिस्मिल्लाह का विमोचन राष्ट्रपति जरदारी के हाथों होगा।

-सौम्या अपराजिता

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित