प्रेम का चरित्र निभाना चुनौतीपूर्ण: सोनू सूद

प्रेम का चरित्र निभाना चुनौतीपूर्ण: सोनू सूद

मुंबई। फिल्म एक विवाह ऐसा भी में मुख्य भूमिका निभाने वाले सोनू सूद का मानना है राजश्री की फिल्म में प्रतिष्ठित चरित्र प्रेम की भूमिका को निभाना बड़ा ही चुनौतीपूर्ण काम है। सूद ने बताया कि प्रेम की पहुंच बहुत दूर तक है। हर मां अपने बेटे को प्रेम के रूप में देखना चाहती है और महिला अपना आदर्श साथी उसके जैसा ही चाहती है। मैंने चरित्र की प्रतिष्ठा के अनुरूप उसे जीया है और कोशिश की है कि सभी की उम्मीदों पर खरा उतर सकूं।

अभिनेता ने कहा कि उन्हें एक विवाह ऐसा भी के चरित्र के रूप में पहचाना जाए। उन्होंने कहा कि मैं भी छोटे शहर से बड़े सपनों को लेकर मुंबई आया था। प्रेम रिश्तों के प्रति समर्पित है और उसे उस महिला का इंतजार है, जो उसके आतंरिक प्रेम को समझ सके। सूद ने जोधा अकबर और सिंह इज किंग में सहायक अभिनेता के तौर फिल्म जगत में कदम रखा था और एक विवाह ऐसा भी और ढूंढते रह जाओंगे मे मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:3
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित