कैटरीना को अक्षय के पटकथा चयन पर यकीन

कैटरीना को अक्षय के पटकथा चयन पर यकीन

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के साथ कई हिट फिल्में दे चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ को अक्षय के पटकथा चयन पर इतना यकीन है कि वे अक्सर उनकी फिल्मों में काम करने को तैयार हो जाती हैं। कैटरीना ने कहा कि वे पटकथा का चुनाव बेहद सोच-समझकर करते हैं। उन्हें आभास हो जाता है कि बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्में अच्छा व्यवसाय कर सकती हैं और कौन सी नहीं। यही कारण है कि उनकी फिल्मों में मैं ज्यादातर काम करने को तयार रहती हूं।

कैटरीना कहती हैं कि ऐसा नहीं है कि मैं आंखें बंद करके जो भी वे करते हैं, करने को तैयार हो जाती हूं, लेकिन पटकथा के चुनाव को लेकर उनकी दूरदृष्टि काफी अच्छी कही जा सकती है। यही कारण है कि एक साथ हमारी कई फिल्में आई हैं। विपुल शाह की नमस्ते लंदन और सिंह इज किंग दोनों में अक्षय और कैटरीना की जोड़ी ने दर्शकों का मन मोह लिया और दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:4.25
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित