शाहरुख को मिलेगी डाटुक की उपाधि

शाहरुख को मिलेगी डाटुक की उपाधि

कुआलालंपुर। मलेशिया का राजपरिवार शनिवार देर शाम बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को डाटुक की पदवी से सम्मानित करेगा। मलक्का के प्रमुख तुन मोहम्मद खलिल याकूब शनिवार देर शाम शाहरुख को यह पदवी प्रदान करेंगे।

उन्हें उनकी फिल्म निर्माण कंपनी ड्रीम्ज अनलिमिटेड के एक कलाकार के रूप में इस पदवी के लिए सूचीबद्ध किया गया। शाहरुख को मलेशिया की तीसरी वरिष्ठ पदवी दरजाह मुलिया सेरी मेलाका (डीएमएसएम) से सम्मानित किया जा रहा है। समाचार पत्र द न्यू स्ट्रेट्स टाइम्स ने शनिवार को बताया कि शाहरुख के अलावा 76 अन्य लोगों की भी यह सम्मान दिया जा रहा है। मलेशिया केराजघराने द्वारा दिया जाने वाला यह सम्मान ब्रिटिश राजघराने द्वारा दी जाने वाली उपाधियों की तरह ही है, जिन्हें सम्मानित होने वाला नाम के पहले लगा सकता है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(7) वोट का औसत

average:3.57143
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित