बिग बी और किंग खान के साथ काम इच्छा: भंडारकर

बिग बी और किंग खान के साथ काम इच्छा: भंडारकर

इंदौर। बॉलीवुड के आला यथार्थवादी फिल्म निर्देशकों में गिने जाने वाले मधुर भंडारकर ने पुरानी और नई पीढ़ी के महानायकों अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के साथ काम करने की इच्छा जताई हैं। उन्होंने साफ किया हैं कि बॉलीवुड के इन सितारों को अपनी फिल्म का किरदार बनाने से पहले हालांकि वह बढि़या विषय का इंतजार कर रहे हैं।

भंडारकर ने कहा कि बिग बी ने एक समारोह में पुरस्कार देते वक्त मुझे नए जमाने का षिकेश मुखर्जी बताया था और कहा था कि मैं लीक से हटकर फिल्में बनाता हूं। यह मेरे लिये सम्मान की बात हैं। चांदनी बार, पेज थ्री और ट्रैफिक सिग्नल जैसी सच्चाई के करीब फिल्में बनाने वाले निर्देशक ने कहा कि उन्हें बिग बी तथा शाहरुख खान के अलावा आमिर खान व रितिक रोशन के साथ काम करने में भी कोई परहेज नहीं हैं बशर्ते इनके लिए उनके पास बढि़या विषय हो। उन्होंने अमिताभ बच्चन के जल्द स्वस्थ होने की दुआ की जो पेट में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं।

अपनी फिल्मों को समाज का आइना बताते हुए भंडारकर ने कहा कि उपदेशात्मक फिल्में बनाने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मैं जिंदगी की तीखी सच्चाइयों को भी परदे पर उतारने की कोशिश करता हूं। हालांकि कुछ लोग इस पर कटाक्ष भी करते हैं। उन्होंने अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म फैशन के बारे में कहा कि मुझे खबर मिली हैं कि फैशन जगत के कुछ लोग इस फिल्म से घबराए हुए हैं। लेकिन उन्हें घबराने की कोई जरुरत नहीं हैं। भंडारकर ने कहा कि हमने फिल्म में फैशन की रंगीन दुनिया के किरदारों के निजी यथार्थ को पिरोने का प्रयास किया हैं और किसी की प्रतिष्ठा गिराने का हमारा कोई इरादा नहीं हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:4
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित