रितिक की चोट में चमत्कारिक सुधार

रितिक की चोट में चमत्कारिक सुधार

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन के घुटनों पर एक बार फिर से चोट लगने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें आठ हफ्ते आराम करने की सलाह दी थी वे तीन दिन बाद ही काम पर लौट आए। अपनी निर्माण कंपनी की फिल्म काइट्स के लिए रितिक लास वेगास में एक खतरनाक कार स्टंट कर रहे थे, तभी उनके घुटने में एक बार फिर से चोट लग गई।

रितिक ने कहा कि कार से कूदते वक्त मैं घायल हो गया जो सचमुच बुरा था। चिकित्सकों ने कहा कि मेरे घुटने को ठीक होने में लगभग आठ हफ्ते लग जाएंगे और कम से कम दो हफ्ते मुझे बैसाखियों का सहारा लेकर चलना होगा। एक सूत्र के अनुसार रितिक को बेहद दर्द हो रहा था और वे हिल-डुल नहीं पा रहे थे। चूंकि उस वक्त वहां कुछ ही दिनों की शूटिंग बची हुई थी इसलिए निर्देशक अनुराग बासु को समझ नहीं आ रहा था कि वे क्या करें। इस दुर्घटना की वजह से काइट्स और रितिक के करियर दोनों को नुकसान हो सकता था। ऐसे में पिता राकेश रोशन फिल्म की शूटिंग रोक देना बेहतर समझ रहे थे लेकिन चोट लगने के तीन दिन बाद ही रितिक में चमत्कारिक बदलाव देखने को मिले और सबकुछ ठीक हो गया।

रितिक के घुटने की समस्या कृष और धूम 2 के स्टंट दृश्य फिल्माने के दौरान ही शुरू हुई थी लेकिन दर्द के बावजूद वे लगातार काम करते रहे। यहां तक कि फिल्म जोधा अकबर की शूटिंग भी उन्होंने इस दर्द के साथ ही पूरी की थी हालांकि बीच-बीच में उन्हें इलाज कराते रहना पड़ा था।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित