राहुल सिर्फ मेरे मित्र हैं: पायल

राहुल सिर्फ मेरे मित्र हैं: पायल

नई दिल्ली। टेलीविजन शो बिग बॉस की दूसरी कड़ी में अभिनेत्री पायल रोहतगी और राहुल महाजन की करीबियां दिखाए जाने के बावजूद पायल उनसे प्रेम संबंधों से इंकार कर रही हैं। पायल ने कहा कि राहुल मेरे प्रेमी नहीं हैं। वे सिर्फ मेरे मित्र हैं।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के दिवंगत नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन के पुत्र राहुल ने अगस्त में गुड़गांव न्यायालय में आपसी सहमति से पत्‍‌नी श्वेता से तलाक ले लिया था। पायल के साथ उनकी नजदीकियां ही इस अलगाव का कारण थीं। बिग बॉस के घर वॉलीबॉल खेलने के क्रम में जिस तरह से उन्हें स्विमिंग पूल में देखा गया उससे भी दर्शक उनकी नजदीकियों को महसूस कर सकते हैं।

इस घटना के संबंध में शुक्रवार को शो से बाहर हो चुकीं पायल कहती हैं कि पूल छह फुट गहरा था और मेरी लंबाई महज पांच फुट छह इंच थी। ऐसे में मुझे किसी की सहायता की जरूरत थी। अब चूंकि मैं राहुल को पहले से जानती हूं, हम एक साथ पहले कई पाटिर्यो में खाना खा चुके हैं इसलिए उनके साथ मैं खुद को सहज महसूस कर रही थी। ऐसे में किसी और पुरुष की मदद लेने से बेहतर मुझे राहुल की मदद लेना उचित लगा था।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:3.333334
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित