
नई दिल्ली। मोबाइल फोन बनाने वाली विश्व की सबसे बड़ी कंपनी नोकिया ने फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को अपने फोन का प्रमोशन करने के लिए अनुबंधित किया है।
उल्लेखनीय है कि फिल्म अभिनेता शाहरुख खान पहले से ही नोकिया के कारपोरेट ब्रांड अंबेसडर हैं। एलजी और सैमसंग से प्रतिस्पर्धा के बीच नोकिया स्टाइलिश और हल्के हैंडसेट पर विशेष ध्यान दे रही है। नोकिया ने कहा कि उसने युवा और स्टाइल पसंद उपभोक्ताओं से साथ गहरा संबंध बनाने के लिए प्रियंका को अनुबंधित किया है।