
मुंबई। फिल्म जाने तू या जाने ना से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाले अभिनेता इमरान खान के अनुसार उनके बॉलीवुड अभिनेता एवं उनके मामा आमिर खान उनके पथ-प्रदर्शक नहीं हैं। इमरान कहते हैं कि मैं उनकी काफी इज्जत करता हूं। मैंने हमेशा उनसे कुछ न कुछ सीखने की कोशिश की हैं, लेकिन यह सच है कि उन्होंने मुझे कभी यह नहीं कहा कि बॉलीवुड में किस तरह से काम करना है या फिर क्या करना है।
इमरान के अनुसार उन्होंने कभी मेरा पथ-प्रदर्शन नहीं किया हालांकि मैंने हमशा ही उनसे कुछ न कुछ सीखने की कोशिश की है। उल्लेखनीय है कि आलोचकों ने इमरान की दूसरी फिल्म किडनैप की बेशक आलोचना की हो लेकिन खलनायक के रूप में उनकी भूमिका को काफी सराहा।