बिग बी की सेहत में सुधार

बिग बी की सेहत में सुधार

मुंबई। 11 अक्टूबर से लीलावती अस्पताल में भर्ती अमिताभ बच्चन की सेहत में दिन प्रतिदिन तेजी से सुधार हो रहा है। लीलावती अस्पताल के प्रवक्ता मोहन राजन ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उनकी सेहत में हुए सुधार से अवगत कराया। मोहन राजन के मुताबिक, बिग बी अब तरल पदार्थ का सेवन कर रहे हैं। उनका इलाज कर रहे डॉक्टर उनकी सेहत में तेजी से होते सुधार से बहुत खुश हैं।

उल्लेखनीय है, अमिताभ बच्चन को 11 अक्टूबर को उनके जन्मदिन के दिन पेट में दर्द की शिकायत के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभी बिग बी को अस्पताल से कब तकछुट्टी मिलेगी, इस बारे में प्रवक्ता ने स्पष्ट नहीं किया है।

-रघुवेंद्र सिंह

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित