रॉक ऑन कंसर्ट का आयोजन करेंगे फरहान

रॉक ऑन कंसर्ट का आयोजन करेंगे फरहान

मुंबई। निर्माता-निर्देशक फरहान अख्तर सांसद प्रिया दत्त की नरगिस दत्त मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के साथ मिलकर जल्द ही बिहार के बच्चों के लिए रॉक ऑन फॉर ह्यूमिनटी कंसर्ट का आयोजन करेंगे।

आगामी 17 अक्टूबर को मुंबई में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन करके प्रिया दत्त एवं फरहान अख्तर कंसर्ट के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। उस प्रेस कांफ्रेंस में प्रिया दत्त एवं फरहान अख्तर के अतिरिक्त अभिनेता अर्जुन रामपाल एवं निर्माता रितेश सिधवानी भी उपस्थित होंगे। उल्लेखनीय है कि फरहान अख्तर ने इस साल फिल्म रॉक ऑन से अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा। उनकी फिल्म रॉक ऑन साल की बड़ी हिट हुई है।

-रघुवेंद्र सिंह

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित