भारत व ब्रिटेन के फिल्मकार बनाएगे लंदन ड्रीम्स

भारत व ब्रिटेन के फिल्मकार बनाएगे लंदन ड्रीम्स

लंदन। भारत और ब्रिटेन के फिल्मकार द्विपक्षीय समझौते के तहत अगले दो वर्ष में एक साथ 10 फिल्मों के निर्माण की आशा कर रहे हैं। इस वर्ष अप्रैल में भारत सरकार द्वारा फिल्म निर्माण के संबंध में भारत और ब्रिटेन के फिल्मकारों के बीच हुए समझौते को हरी झंडी दिखाए जाने के बाद सबसे पहली फिल्म लंदन ड्रीम्स का फिल्मांकन शुरू होगा। इस फिल्म में सलमान खान और अजय देवगन मुख्य किरदार निभाएंगे।

ब्रिटेन के संस्कृति मंत्रालय के साइमन ओलीवर ने कहा कि इस समझौते से भारतीय फिल्मकारों को खासतौर पर फायदा होगा। इससे भारत और ब्रिटेन की संस्कृति को साझा करने में मदद मिलेगी। ब्रिटेन की संस्कृति मंत्री बारबरा फोलेट जल्द ही सलमान, अजय और फिल्म के एक अन्य कलाकार असीन सहित निर्देशक विपुल शाह से मिलने वाली हैं। बुधवार को ट्रैफेग्लर स्क्वायर पर इस समझौते की अधिकारिक शुरूआत के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित