शाहरुख मलेशियाई दातुक सम्मान लेने पर सहमत

शाहरुख मलेशियाई दातुक सम्मान लेने पर सहमत

कुआलालंपुर। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान मलक्का सरकार से दातुक सम्मान लेने पर सहमत हो गए हैं। यह सम्मान उन्हें अपनी फिल्मों में खूबसूरत विश्व धरोहर को लोकप्रिय बनाने के लिए दिया जा रहा है।

मलक्का के मुख्यमंत्री मोहम्मद अली रुस्तम ने कहा कि गवर्नर मोहम्मद खली याकूब से सम्मान ग्रहण करने के लिए भारतीय अभिनेता अगले महीने मलक्का में होंगे। रुस्तम के हवाले से स्टार समाचार पत्र के आनलाइन संस्करण की रिपोर्ट में कहा गया है कि शाहरुख पुरस्कार लेने पर सहमत हो गए हैं और उनके संदेश को गवर्नर कार्यालय में प्रेषित कर दिया गया है। वह नवंबर में यहां आएंगे, लेकिन समारोह की तारीख अभी तय किया जाना बाकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभिनेता की मलक्का यात्रा के लिए पूर्व वित्त मंत्री दैम जैनुद्दीन के जरिए व्यवस्था की जा रही है।

यह पूछे जाने पर कि विभिन्न तबकों के विरोध और सोमवार को संसद में उठे इस मुद्दे के मद्देनजर क्या भारतीय अभिनेता को सम्मानित किए जाने के फैसले को बदला जा सकता है रुस्तम ने कहा कि फैसले को बदलने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने शाहरुख खान को दातुकशिप दिए जाने के राज्य के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि अभिनेता ने अपनी फिल्म वन टू का फोर और डान के जरिए अंर्तराष्ट्रीय पर्यटकों के बीच मलक्का को लोकप्रिय बनाया है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित