हिमेश व संतोषी की सुपारी लेने के आरोपी ने किया समर्पण

हिमेश व संतोषी की सुपारी लेने के आरोपी ने किया समर्पण

बाराबंकी। प्रसिद्घ गायक और अभिनेता हिमेश रेशमिया तथा फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी की हत्या की सुपारी लेने के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद अदालत से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमानत पर रिहा अजीज रेडियोवाला ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आत्म समर्पण कर दिया। वह एजाज लकड़वाला गिरोह का सदस्य है।

अदालत ने रेडियोवाला को जेल भेज दिया है और मसौली के पुलिस थानाध्यक्ष को रेडियोवाला के हस्ताक्षर का सत्यापन करके कल तक अदालत में अपनी आख्या देने का निर्देश दिया है। रेडियोवाला को उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल ने पिछले वर्ष 25 जुलाई को देवा के निकट गिरफ्तार किया था और उससे हुई पूछताछ के आधार पर बताया था कि उसने रेशमिया और संतोषी की हत्या की सुपारी ली थी और उसके लिए असलहे खरीदने के सिलसिले में बाराबंकी आया था। रेडियोवाला ने जमानत पर रिहाई के लिए मसौली थाना क्षेत्र के दो व्यक्तियों की सहायता से अदालत में फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कराए।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित