टीवी निर्माताओं व फिल्म फेडरेशन के बीच ठनी

टीवी निर्माताओं व फिल्म फेडरेशन के बीच ठनी

मुंबई। फिल्म फेडरेशन और टीवी निर्माताओं के बीच परस्पर सहमति नहीं होने से आज निर्माताओं के संगठनों की कोर कमिटी ने आगे से कोई भी शूटिंग नहीं करने की अपील की है। कोर कमिटी ने मंगलवार को इस आशय की विज्ञप्ति जारी की।

पिछले दिनों हुई फेडरेशन की हड़ताल में एक मुद्दा टीवी के कार्यक्रमों और सीरियलों की शूटिंग से संबंधित था। फेडरेशन की शिकायत थी कि उनके सदस्यों को समय से भुगतान नहीं मिलता। टीवी निर्माताओं ने अपनी लाचारी जाहिर की थी कि उन्हें खुद चैनलों से प्रसारण के 45 से 90 दिनों के बाद भुगतान मिलता है। तय हुआ था किबीच का कोई रास्ता निकाला जाएगा। बीच का रास्ता नहीं निकला तो फडरेशन ने अपने सदस्यों को शूटिंग पर जाने से रोका और चल रही शूटिंग भी बंद करवाई।

फडरेशन के सदस्यों के रवैए से दुखी होकर निर्माताओं के तीन प्रमुख संगठनों एफटीपी गिल्ड, एएमपीटीपी और इंपा की कोर कमिटी ने टीवी निर्माताओं से आह्वान किया है कि सारे निर्माता आगे की शूटिंग बंद कर दें। सूत्रों के मुताबिक, निर्माताओं की इस कार्रवाई से चैनलों के प्रसारण पर असर हो सकता है। खासकर रियलिटी शो सबसे पहले प्रभावित होंगे।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित