
लखनऊ। बॉलीवुड अभिनेता जुगल हंसराज अब फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। हाल ही में वे एनिमेटेड फिल्म रोड साइड रोमियो के निर्देशन में व्यस्त थे। बतौर निर्देशक यह उनकी पहली फिल्म होगी। अपनी फिल्म के प्रचार के सिलसिले में यहां आए जुगल ने बताया कि यह सच है कि मैंने अपना करियर एक अभिनेता के रूप में शुरू किया, लेकिन मेरी इच्छा बचपन से एक निर्देशक बनने की थी।
पापा कहते हैं, मुहब्बतें जैसी फिल्मों में महत्वपूर्ण किरदार निभा चुके जुगल ने कहा कि नए-नए कार्य करने में मुझे बड़ा मजा आता है। फिल्म रोड साइड रोमियो का निर्देशन करने से नए तरह का अनुभव प्राप्त हुआ। इस फिल्म में अभिनेता सैफ अली खान, जावेद जाफरी और अभिनेत्री करीना कपूर जैसे कलाकारों ने अपनी आवाज दी है।