10 ऑन 10 में दिखेंगी टॉप 10 अभिनेत्रियां

10 ऑन 10 में दिखेंगी टॉप 10 अभिनेत्रियां

नई दिल्ली। दीवाली की तैयारियों में जुटे दर्शकों के लिए एनडीटीवी इमेजिन भी दीवाली का तोहफा लेकर आया है। अपने शो 10 ऑन 10 के जरिए चैनल बॉलीवुड की 10 जानी-मानी अभिनेत्रियों को छोटे परदे पर प्रस्तुत करेगा।

शो के दौरान करीना कपूर, कैटरीना कैफ, प्रीति जिंटा, ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, मिनिषा लांबा, दीपिका पादुकोण, शिल्पा शेट्टी सहित कुल 10 बेहतरीन अभिनेत्रियां दर्शकों का मन मोहने पहुंचेंगी। शो 10 ऑन 10 के जरिए 25 अक्टूबर, रात 12.30 बजे एनडीटीवी इमेजिन पर इन अभिनेत्रियों को एक साथ घर बैठे देखा जा सकेगा।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित