
मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक संतोष सिवान की फिल्म तहान में अपने अभिनय का जौहर दिखा चुके बाल कलाकार पूरब भंडारे अब आयरलैंड के निर्देशक स्टीव बैरन की फिल्म में नजर आएंगे।
सिवान ने कहा कि स्टीव को एक खास उम्र और व्यक्तित्व वाले बच्चों की तलाश थी। उन्हें मालूम था कि मैंने बच्चों के साथ कई फिल्में बनाई हैं, इसलिए वे मेरे पास पहुंचे। मैंने अपनी फिल्म के एक बच्चे से उन्हें मिलाया लेकिन वह उन्हें पसंद नहीं आया जबकि पूरब से मिलने के बाद स्टीव ने फौरन उसे अपनी फिल्म के लिए चुन लिया। बैरन की इस फिल्म की शूटिंग बेंगलूरू में की जाएगी। पेशे से दंत चिकित्सक पूरब के पिता राजीव भंडारे के अनुसार तहान ने उनके बेटे की जिंदगी पूरी तरह से बदल दी है। उल्लेखनीय है कि आमिर खान की तारे जमीं पर में पूरब ने दर्शील सफारी के विकलांग और समझदार मित्र की भूमिका निभाई थी।